Search

 
 
 

Hazaribagh News :  साधु के भेष में महिला से सोने के जेवर की ठगी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने साधु के भेष में महिलाओं को टारगेट कर सोने-चांदी के आभूषण की ठगी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मलेट्री लाठौर, अखिलेश लाठौर और तितई लाठौर के रूप में हुई है और सभी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं.
 

Hazaribagh  :  हजारीबाग पुलिस ने साधु के भेष में महिलाओं को टारगेट कर सोने-चांदी के आभूषण की ठगी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मलेट्री लाठौर, अखिलेश लाठौर और तितई लाठौर के रूप में हुई है और सभी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं.

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सोने का जीतिया के अलावा सहित सोने जैसा दिखने वाला सात छोटे-छोटे लॉकेट बरामद किए हैं. इस बात की जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रूपक कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में दी. 

 

जानकारी के अनुसार, हुरहुरु निवासी गुडिया देवी के पति ने पुलिस को सूचना दी थी कि तीन लोग साधु की भेष में उनके घर आये और बहला-फुसला कर सोने का जेवर (जीतेिया) ठग कर ले जा रहे हैं. इस सूचना के सत्यापन के लिए थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन तब तक तीनों ठग मौके से भाग गए. 

 

इसके बाद पुलिस ने इलाके में तीनों ठगों की खोजबीन शुरू की. इस दौरान क्षितिज अस्पताल के पास टोटो में सवार तीन संदिग्ध साधु से पूछताछ की गई औ उनकी तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में उनके पास से गुडिया देवी से ठगा गया जेवर और अन्य प्रकार के लॉकेट बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

 

छापेमारी दल में  बडाबाजार थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक, मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार के अलावा बडाबाजार और मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही