Search

 
 
 

Hazaribagh News : कोढ़ा गिरोह के 8 अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक व सोने के गहने बरामद

Hazaribagh News : हजारीबाग पुलिस ने कुख्यात कोढ़ा गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर व आसपास के क्षेत्रों में घूमते थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Hazaribagh News : हजारीबाग पुलिस ने जिले में छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात कोढ़ा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की चार बाइक, करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, छह की-पैड मोबाइल, छह फर्जी नंबर प्लेट व 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ बरामद किया  गया है.

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/university-news-if-the-father-is-a-head-of-department-the-son-can-study-at-two-universities-simultaneously 


पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर व आसपास के क्षेत्रों में घूमते थे. लोगों की रेकी कर सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान छीनकर फरार हो जाते थे. यह कार्रवाई हजारीबाग एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना पर की गई. एसपी को मंगलवार को सूचना मिली थी कि कोढ़ा गिरोह के कुछ अपराधी जिले में दोबारा छिनतई की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से शहर में घुस आए हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की. 


लोहसिंघना थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस हजारीबाग झील के आसपास चेकिंग कर रही थी. तभी झील की ओर से तेज गति से दो बाइक आती दिखाई दीं. दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे. पुलिस के देख युवकों ने बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया. टीम ने चारों को घेरकर पकड़ लिया.


पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों में मिट्ठू यादव, रितिक कुमार यादव, सन्नी कुमार व अमन यादव शामिल हैं. सभी बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने गिरोह के मुख्य संचालक पुसू यादव, आनंद यादव, विकास यादव उर्फ रंगीला यादव, सावन कुमार, सुजल कुमार यादव व राजकुमार यादव के नाम बताए हैं. गिरोह के हजारीबाग स्थित स्थानीय नेटवर्क में अरशद खान, अजहर खान व अफसर खान के नाम भी सामने आए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही