Search

Hazaribagh News : दो बच्चों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी को ले जाती पुलिस.

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाने की पुलिस ने चर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस 11 साल की बच्ची और उसके 3 वर्षीय छोटे भाई का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी संजीत  पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसकी गिरफ्तारी हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र से हुई है. 


इस संबंध में बच्चों के पिता मो. आमिर के आवेदन पर कटकमदाग थाना में कांड संख्या 90/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले के गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार ने एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. टीम ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी सिंदूर निवासी संजीत कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया. वह ओला शोरूम का कार्मचारी है. यह जानकारी एसपी अमन कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास होगा. 

 

आरोपी ने कबूला गुनाह


गिरफ्तार संजीत पासवान ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार किया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी व प्लास्टिक का बोरा बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. छापेमारी दल में एएसपी अमित कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, डीएसपी ज्ञान रंजन, इंस्पेक्टर सपन महथा, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार समेत अन्य शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//