Search

 
 
 

Hazaribagh News: सीओ की मनमानी से तंग आकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

अंचल कार्यालयों की मनमानी से तंग आकर एक आम आदमी द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
 

Hazaribagh: अंचल कार्यालयों की मनमानी से तंग आकर एक आम आदमी द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला हजारीबाग के कटकमदाग अंचल का है, जहां प्रशासनिक संवेदनहीनता से नाराज विकास कुमार नामक युवक बनादाग स्थित एयरटेल के ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

 

पीड़ित विकास का आरोप है कि वह अपनी जमीन के म्यूटेशन के लिए पिछले कई महीनों से कटकमदाग अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहा था. उसने कई बार अंचलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाई, लेकिन उसकी फरियाद पर कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार व्यवस्था से हताश होकर उसने टावर पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने का फैसला किया.

 

युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और विकास के साथियों ने अंचल प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया. उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि कटकमदाग सीओ की मनमानी से आम जनता त्रस्त है और यदि विकास को कुछ भी होता है, तो इसके सीधे जिम्मेदार अंचल अधिकारी ही होंगे.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई. इस पूरे मामले पर अंचल अधिकारी की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही