Search

 
 
 

रांची में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, मदद मांगने पर भी नहीं रुकी पुलिस की गाड़ी

Ranchi : राजधानी रांची के अपर बाजार इलाके से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. आरोप है कि कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर घेरकर उसके साथ मारपीट की, जबकि मौके से गुजर रही पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने पीड़ित की मदद की गुहार के बावजूद हस्तक्षेप नहीं किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के अपर बाजार इलाके से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. आरोप है कि कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर घेरकर उसके साथ मारपीट की, जबकि मौके से गुजर रही पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने पीड़ित की मदद की गुहार के बावजूद हस्तक्षेप नहीं किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है.

 

 

जानकारी के अनुसार, किशोरगंज निवासी महेश कुमार के साथ 28 मई की रात करीब 11 बजे अपर बाजार स्थित बालाजी बुटिक के समीप कुछ लोगों ने मारपीट की. पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें रोककर धमकाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया.

 

इसी दौरान वहां से पुलिस की एक पीसीआर वैन गुजरी. महेश कुमार का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से मदद की अपील की, लेकिन वाहन बिना रुके आगे बढ़ गया.

 

घटना के वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर उसके साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि मौके पर मौजूद पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता था.

 

पीड़ित ने मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में कई लोगों को नामजद करते हुए मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी.

 

महेश कुमार ने यह भी दावा किया है कि इससे पहले भी उनके साथ मारपीट और छिनतई की घटना हो चुकी है, जिसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी. उनका आरोप है कि पूर्व मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ा और दोबारा घटना को अंजाम दिया गया.

 

घटना के बाद पीड़ित और उनके परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बार फिर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही