Search

 
 
 

Dhanbad News : ओबी डंपिंग के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण, मेयर ने BCCL अधिकारियों को लगाई फटकार

मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद बीसीसीएल अधिकारियों को फटकार लगाई. कहा कि स्थानीय लोगों की राय और पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण या ओबी डंपिंग उचित नहीं है.
 
बीसीसीएल अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ जायजा लेते मेयर संजीव सिंह.

Dhanbad : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र की कनकनी में आउटसोर्सिंग कंपनी की ओबी (ओवरबर्डन) डंपिंग व एकरा जोरिया क्षेत्र में निर्माण कार्य के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रस्तावित योजनाओं को तत्काल रोकने की मांग की. सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद बीसीसीएल अधिकारियों को फटकार लगाई. कहा कि स्थानीय लोगों की राय और पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण या ओबी डंपिंग उचित नहीं है.


 उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की भावनाओं और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को नजरअंदाज कर कोई भी परियोजना लागू नहीं होने दी जाएगी. एकरा जोरिया केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों की जीवनरेखा है. यह क्षेत्र के जल संरक्षण, कृषि और पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण आधार है.ऐसे में बीसीसीएल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किस तकनीकी और प्रशासनिक आधार पर यहां पुल निर्माण और ओबी डंपिंग की योजना बनाई जा रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही