Search

 
 
 

Ranchi : आजीविका योजनाओं की समीक्षा, महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

Ranchi : समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पलाश (जेएसएलपीएस), मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, जिला उद्योग केंद्र और श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में स्वरोजगार, लघु एवं कुटीर उद्योग, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.
 

Ranchi : समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पलाश (जेएसएलपीएस), मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, जिला उद्योग केंद्र और श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में स्वरोजगार, लघु एवं कुटीर उद्योग, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.

 

उपायुक्त ने कहा कि जिले में लघु एवं कुटीर उद्यमों को बढ़ावा देकर युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे. उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्धारित लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति और लाभुकों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया.

 

जेएसएलपीएस की समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), ग्रामीण आजीविका मिशन और विभिन्न उत्पादन इकाइयों की प्रगति की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने ऋण वितरण, उत्पादों के विपणन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अधिक से अधिक महिलाओं को समूहों से जोड़ने का निर्देश दिया.

 

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उद्यम योजना, एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) और कुटीर उद्योग इकाइयों की स्थापना में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने को कहा गया. वहीं, जिला उद्योग केंद्र की ओर से एमएसएमई और उद्यम पंजीकरण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया.

 

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के लाभुकों का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं, मंईयां सम्मान से स्वावलंबन की ओर अभियान की समीक्षा करते हुए महिला समूहों द्वारा मुर्गी पालन के माध्यम से हो रहे अंडा उत्पादन की जानकारी ली और गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही