Search

रांची पुलिस को सफलता: PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, 50 लाख लेवी वसूली की साजिश नाकाम

Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी एक व्यवसायी से 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा और उनके कब्जे से संगठन के पर्चे, मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक बरामद की है.
 
नगड़ी थाना क्षेत्र के व्यवसायी बजरंग महतो से पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इस संबंध में नगड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जो लगातार आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संगठन के सदस्य लेवी की रकम लेने आने वाले हैं. सूचना के आधार पर विशेष टीम ने जाल बिछाया और सफायर स्कूल के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण लोहरा और सूरज लोहरा के रूप में हुई है. दोनों खूंटी जिले के बेलवादाग गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पूछताछ के दौरान दोनों ने व्यवसायी से लेवी लेने आने की बात स्वीकार की है.

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से पीएलएफआई के दो पर्चे, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक बरामद की. बरामद पर्चों में राजेश यादव के नाम का उल्लेख मिला है, जिसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही