Search

 
 
 

देवघर कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देवघर महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था.
 

Deoghar: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देवघर महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था. इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता सूरज चौधरी एवं अभिषेक सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस मौके पर विभागाध्यक्ष अंजू ठाकुर एवं छात्र नेता शुभम कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना आवश्यक है.

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महाविद्यालय के वरिय कर्मचारी संजय कुमार एवं दीपेंद्र जजवाडे ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए, स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अनुज राय, नितेश सिंह महाविद्यालय के कर्मचारी आशीष ठाकुर, जिवेश सिंह, धनंजय सिंह, बुलबुल, अभिषेक सिंह, कोमल, स्वाति आदि उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही