Search

 
 
 

Deoghar News : पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा, घायल समेत 5 गिरफ्तार

एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले के अनुसंधान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं. उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) गठिन कर जांच शुरू की गई. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ कुलदीप कुमार.

Deoghar : देवघर के बरियारबांधी इलाके में दो दिन पूर्व एक युवक अभिषेक यादव को गोली लगी थी. घायल अभिषेक ने कहा था कि बाइक सवार दो युवक वहुंचे और उसे गोली मारकर फरार हो गए. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घायल समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. गिफ्तार युवकों में अभिषेक कुमार यादव, सूरज कुमार यादव, गौरव देव उर्फ छोटू कुमार, अजय कुमार शर्मा व आदित्य कुमार शामिल हैं. यह जानकारी एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि मामले के अनुसंधान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं. उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) गठिन कर जांच शुरू की गई. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए. मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की. पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी.

 

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस मामले में घायल अभिषेक यादव भी पुलिस की गिरफ्त में आया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 9 एमएम की पिस्टल व पल्सर बाइक बरामद की है.

 

पुलिस को पहले दिन से थी शंका


एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस को पहले दिन से ही शंका थी. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल अभिषेक का बयान लिया था. साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया. जांच अधिकारियों के अनुसार, कई ऐसे तथ्य सामने आये जो सामान्य गोलीबारी की घटना से मेल नहीं खा रहे थे. इसी वजह से पुलिस ने जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने की बजाय हर पहलू की गहराई से जांच की. तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही