Search

Jamshedpur : MGM अस्पताल की इमरजेंसी में AC खराब, भीषण गर्मी में मरीज-डॉक्टर परेशान

Jamshedpur : शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम की इमरजेंसी सेवा इन दिनों गर्मी की मार झेल रही है. इमरजेंसी वार्ड का एयर कंडीशनर (AC) खराब होने के कारण मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी और उमस के बीच इलाज कराना और मरीजों की देखभाल करना चुनौती बन गया है.
 
अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना बड़ी संख्या में बुखार, उल्टी, सिरदर्द और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं. वहीं, गंभीर हालत वाले मरीजों का इलाज भी इसी वार्ड में किया जाता है. ऐसे में AC बंद रहने से वार्ड का तापमान बढ़ गया है, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है.

स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर स्टैंड फैन और दीवार पर लगे पंखों की व्यवस्था की है. हालांकि बढ़ती मरीज संख्या और तेज गर्मी के कारण यह व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही है. वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि कई बार गर्मी इतनी अधिक हो जाती है कि उन्हें अपने मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए हाथ से पंखा झलना पड़ता है.

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी गर्म वातावरण में लगातार काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा संस्था के इमरजेंसी वार्ड में इस तरह की स्थिति को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में चिंता बनी हुई है.

फिलहाल सभी की नजर अस्पताल प्रबंधन पर टिकी है और उम्मीद की जा रही है कि इमरजेंसी वार्ड का खराब AC जल्द ठीक कर मरीजों को राहत दी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही