Search

CUJ में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेषज्ञ व्याख्यान, विद्यार्थियों ने जाना AI का भविष्य

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया (CSI) के सहयोग से “जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया. हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एआई के नवीनतम आयामों की जानकारी प्राप्त की.
 
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व डीन प्रो. अजय सिंह के स्वागत संबोधन से हुआ. उन्होंने कहा कि जेनरेटिव एआई शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग जगत में तेजी से बदलाव ला रहा है और इसकी भूमिका भविष्य में और महत्वपूर्ण होने वाली है. विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र यादव ने विद्यार्थियों को एआई आधारित तकनीकों को सीखने, नवाचार अपनाने और शोध में इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया.

मुख्य वक्ता के रूप में एनआईटी तिरुचिरापल्ली के कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. विष्णु प्रिया आर ने जेनरेटिव एआई की कार्यप्रणाली, विभिन्न मॉडल, उपयोग, नैतिक चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने बताया कि यह तकनीक कंटेंट निर्माण, डेटा विश्लेषण और स्वचालन के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों में नए अवसर तैयार कर रही है. उन्होंने एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर भी विशेष बल दिया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने विशेषज्ञ से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया. अंत में विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न और सम्मान प्रदान किया गया. धन्यवाद ज्ञापन पुष्पेंद्र कुमार ने दिया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक और नवाचार आधारित कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही