Search

 
 
 

Simdega News : युवती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह बिहार के महनार का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी तेलंगाना के बीडीएल भानुर से हुई.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में 16 मई को एक युवती जेबा परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह बिहार के महनार का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी तेलंगाना के बीडीएल भानुर से हुई. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल व तीन जिंदा गोलियां भी बरामद की गई हैं. उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.

 

इस संबंध में कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 20/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था. सिमडेगा एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम मामले के अनुसंधान में लगी थी. टीम को तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन तेलंगाना में मिली. इसके बाद उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया. सिमडेगा लाकर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्पीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही