Search

 
 
 

राज्यसभा सीटों को लेकर झामुमो-कांग्रेस में बढ़ी तल्खी, सुप्रियो बोले- गठबंधन में सम्मान भी जरूरी

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही महागठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सीटों के बंटवारे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं.
 
  • कांग्रेस की एकतरफा घोषणा पर झामुमो ने जताई नाराजगी, दोनों सीटों पर दावा बरकरार

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही महागठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सीटों के बंटवारे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं.

 

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि गठबंधन में साझेदारी केवल चुनावी गणित तक सीमित नहीं होती, बल्कि सहयोगी दलों के सम्मान और आपसी संवाद का भी महत्व होता है.

 

उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में झामुमो की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और राज्यसभा की दोनों सीटों पर पार्टी अपनी दावेदारी को स्वाभाविक मानती है. सुप्रियो ने संकेत दिया कि कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषणा किए जाने से पहले सहयोगी दलों के साथ व्यापक चर्चा होनी चाहिए थी.

 

दरअसल, कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस के इस कदम के बाद झामुमो खेमे में असंतोष की चर्चा तेज हो गई है. पार्टी नेताओं का मानना है कि गठबंधन के स्तर पर अंतिम सहमति बनने से पहले उम्मीदवार घोषित करना राजनीतिक शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है.

 

इस बीच कांग्रेस ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाने और गठबंधन के भीतर उभरी स्थिति पर चर्चा होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही