Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव : JMM ने कहा-दोनों सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मंत्री हफीजुल हसन ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है.
 

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मंत्री हफीजुल हसन ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है.

 

हालांकि पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी के नामों की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है. मंत्री हफीजुल हसन के बयान के बाद से गंठबंधन में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. क्योंकि कुछ घंटे पहले ही चार जून की रात कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की थी. कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा राज्यसभा के लिए उम्मीदवार हैं.

 

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में झारखंड से दो सीटें हैं. झारखंड में गंठबंधन की सरकार है. झामुमो दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी को राज्यसभा भेजना चाहती है. जबकि कांग्रेस का कहना है कि वह भी सरकार में हिस्सेदार है. उसके भी विधायक हैं. इसलिए कांग्रेस कोटे से भी एक प्रत्याशी को राज्यसभा मिलना चाहिए.

 

उधर भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. यहां भी पेंच फंसा हुआ है. अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा आधिकारिक तौर पर पार्टी का प्रत्याशी देगी या किसी निर्दलीय को समर्थन देगी. उद्योगपति परिमल नाथवाणी का नाम सबसे अधिक चर्चा में है. हालांकि भाजपा की तरफ से अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही