Search

 
 
 

रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के कार्यकाल में बदली सरकारी कार्यालयों की तस्वीर

Ranchi: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के पदभार संभालने के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल रहा है. उपायुक्त कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय (एसडीओ) और प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों को अधिक व्यवस्थित रूप दिया गया है. इसके अलावा समाहरणाल ए और बी में लिफ्ट को दुरस्त कर बेहतर ढंग से बनाए गए हैं.
 

Ranchi: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के पदभार संभालने के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल रहा है. उपायुक्त कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय (एसडीओ) और प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों को अधिक व्यवस्थित रूप दिया गया है. इसके अलावा समाहरणाल ए और बी में लिफ्ट को दुरस्त कर बेहतर ढंग से बनाए गए हैं. 


जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न कार्यालयों में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था में सुधार किया गया है. सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट लगाई गई है, जिससे आम लोगों को संबंधित अधिकारी तक पहुंचने में सुविधा हो रही है. साथ ही साथ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को आईडी कार्ड भी उपलब्ध कराई गई है, जहां कर्मचारियों के नाम और विभाग से संबंधित लिखा हुआ है.


कार्यालय परिसरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है. वहीं उपायुक्त कार्यालय परिसर के सामने व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा विकसित की गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल रही है. प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कार्यालयों को आधुनिक देने का प्रयास किया गया है. साथ ही गार्ड से लेकर अधिकारियों तक को आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. 

 

इसके अलावा डीसी और अंचल कार्यालयों में आम लोगों की समस्याओं के निष्पादन के लिए जनता दरबार लगाई जा रही है,जहां लोगो की समस्याएं ऑन द स्पॉट सुलझाए जा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही