Search

 
 
 

JWPL: छोटानागपुर ब्लास्टर्स ने संथाल चैलेंजर्स को 9 रनों से हराया, पर फाइनल में नहीं बना पाई जगह

Ranchi: झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के छठे मुकाबले में छोटानागपुर ब्लास्टर्स ने संथाल चैलेंजर्स को 9 रनों से हरा दिया. इस जीत के बावजूद कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स की टीमों ने अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है. लीग चरण की समाप्ति के बाद छोटानागपुर ब्लास्टर्स और संथाल चैलेंजर्स की टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो गई हैं.
 
  • – कोल्हान और पलामू के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Ranchi: झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के छठे मुकाबले में छोटानागपुर ब्लास्टर्स ने संथाल चैलेंजर्स को 9 रनों से हरा दिया. इस जीत के बावजूद कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स की टीमों ने अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है. लीग चरण की समाप्ति के बाद छोटानागपुर ब्लास्टर्स और संथाल चैलेंजर्स की टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो गई हैं.

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छोटानागपुर ब्लास्टर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रश्मी गुड़िया ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 54 रन बनाए. उनके अलावा प्रिया कुमारी ने 29 गेंदों में 34 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान शशि माथुर ने 22 गेंदों में 27 रन और प्रियंका सावाइयां ने 10 गेंदों में 16 रनों का योगदान दिया. अंतिम ओवरों में इशिका भगत ने नाबाद 2 रन और प्रीति शर्मा ने नाबाद 1 रन बनाया. संथाल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में शांति कुमारी और खुशबू कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट चटकाए, जबकि वृष्टि कुमारी और अंजलि हेम्ब्रम को 1-1 सफलता मिली.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल चैलेंजर्स की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी. टीम की तरफ से खुशबू कुमारी ने मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 32 रन बनाए. उनके अलावा रितु कुमारी ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन, पूर्णिमा कुमारी ने 22 गेंदों में 17 रन और वृष्टि कुमारी ने 12 गेंदों में नाबाद 18 रनों की तेज पारी खेली. 


सलामी बल्लेबाजों में श्रेया शाह ने 11 रन बनाए, जबकि अंजलि हेम्ब्रम 1 रन बनाकर नाबाद रहीं. छोटानागपुर ब्लास्टर्स की कसी हुई गेंदबाजी के आगे संथाल के बल्लेबाज जरूरी रन रेट को बनाए रखने में नाकाम रहे. गेंदबाजी में देवयानी प्रसाद ने कातिलाना प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में महज 15 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा इशिका भगत और सुधा कुजूर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि लक्ष्मी कुमारी को 1 सफलता मिली. अब कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही