Search

 
 
 

RIMS-2 निर्माण के विरोध में आदिवासी युवा संगठनों में विरोध, कृषि भूमि बचाने की उठाई मांग

Ranchi: कांके अंचल की 227 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण परियोजना के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी युवा संगठनों ने सिरमटोली सरना स्थल पर विरोध दर्ज कराया. इस दौरान युवाओं ने रिम्स 2 के लिए चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण किया जा रहा है,
 

Ranchi: कांके अंचल की 227 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण परियोजना के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी युवा संगठनों ने सिरमटोली सरना स्थल पर विरोध दर्ज कराया. इस दौरान युवाओं ने रिम्स 2 के लिए चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण किया जा रहा है, वह पूरी तरह कृषि योग्य भूमि है और यहां हर वर्ष हजारों टन धान का उत्पादन होता है. इस जमीन पर रिम्स-2 बनने से सैकड़ों आदिवासी रैयतों की आजीविका प्रभावित होगी. 


युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश लोग इसी खेती पर निर्भर हैं और उनके पास जीविकोपार्जन के लिए अन्य पर्याप्त कृषि भूमि उपलब्ध नहीं है. ऐसे में उपजाऊ जमीन पर निर्माण कार्य होने से हजारों लोगों के सामने रोजगार और जीवनयापन का संकट खड़ा हो सकता है.


संगठनों ने सरकार से मांग की कि रिम्स-2 परियोजना के लिए वैकल्पिक भूमि का चयन किया जाए और कृषि योग्य भूमि को आदिवासी समाज को वापस कराए जाए. प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने विरोध दर्ज कराकर परियोजना पर पुनर्विचार करने की अपील की. आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही