Search

 
 
 

Palamu News : नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटती रही एंबुलेंस, किसी ने नहीं लिया भर्ती

एंबुलेंस दोपहर में नवजात को लेकर पहले विनायक चाइल्ड अस्पताल पहुंची. वहां से उसे एमएमसीएच ले जाया गया. इसके बाद एलीट अस्पताल के चाइल्ड एंड मदर क्लीनिक में भी भर्ती कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी अस्पताल में बच्चे को दाखिला नहीं मिला.
 
मरीज को लेकर अस्पतालों का चक्कर लगाती एंबुसेंस.

Medininagar : मेदिनीनगर शहर में शुक्रवार को स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक चिंताजनक मामला सामने आया. दो दिन के बीमार नवजात को लेकर निजी अस्पताल की एंबुलेंस शहर के कई अस्पतालों के चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी ने उसे भर्ती नहीं किया.

 

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस दोपहर में नवजात को लेकर पहले विनायक चाइल्ड अस्पताल पहुंची. वहां से उसे एमएमसीएच ले जाया गया. इसके बाद एलीट अस्पताल के चाइल्ड एंड मदर क्लीनिक में भी भर्ती कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी अस्पताल में बच्चे को दाखिला नहीं मिला.

 

 

 

परिजनों ने बताया कि नवजात का जन्म करीब दो दिन पहले हुआ था. जन्म के बाद बच्चे ने सामान्य रूप से रोना शुरू नहीं किया था, जिसके कारण उसे एक निजी अस्पताल के एनआईसीयू (NICU) में रखकर इलाज किया जा रहा था. शुक्रवार को उक्त अस्पताल ने भी इलाज जारी रखने में असमर्थता जताते हुए बच्चे को रेफर कर दिया.

 

इसके बाद परिजन गंभीर हालत में नवजात को लेकर विभिन्न अस्पतालों में भटकते रहे. अंततः उसे उस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका जन्म हुआ था. जानकारी के अनुसार मइयां बाबू नामक अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ था और उसकी मां अभी भी वहीं भर्ती है.

 

इस मामले ने गंभीर रूप से बीमार नवजातों के इलाज और रेफरल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गलती किसी की भी रही हो, लेकिन समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण नवजात को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही