Search

 
 
 

पलामू में DGP ने की समीक्षा, बोलीं- नक्सलियों का लगभग सफाया

Medininagar : डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को मेदिनीनगर में पलामू प्रमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी सीआईडी अजय लिंडा, पलामू डीआईजी किशोर कौशल, पलामू एसपी कपिल चौधरी, लातेहार एसपी कुमार गौरव और गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
 

Medininagar : डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को मेदिनीनगर में पलामू प्रमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी सीआईडी अजय लिंडा, पलामू डीआईजी किशोर कौशल, पलामू एसपी कपिल चौधरी, लातेहार एसपी कुमार गौरव और गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

 

 समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि यह बैठक जिले की वस्तुस्थिति जानने के लिए आयोजित की गई थी. राज्य के सभी जिलों में इस तरह की समीक्षा बैठकें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली जा रही है.

 

पलामू में जमीन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में पूछे गए सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर अपनी भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन और पुलिस मिलकर आगे की कार्रवाई करेंगे.

 

नक्सल गतिविधियों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर डीजीपी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में नक्सल को खत्म करने के लिए अभियान चलाई जा रही है. जल्द ही झारखंड नक्सल मुक्त हो जाएगा.

 

वहीं, झारखंड के कई जिलों में नए और नौजवान एसपी को कमान संभालने का मौका दिया गया है. आशा है कि वे अपने जिलों में बेहतर कार्य करेंगे. सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाया गया है और अब नक्सलियों का लगभग सफाया हो चुका है. उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सली गतिविधियों में पहले की तुलना में काफी कमी आई है.

 

राज्य में बच्चों के लगातार लापता होने के मामलों पर डीजीपी ने कहा कि अधिकांश मामलों में बच्चों का पता लगा लिया गया है. कुछ मामले अभी लंबित हैं, जिनकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इन मामलों की समीक्षा की जाएगी.

 

एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि पलामू में जमीन विवाद को यहां की पुलिस कानून के दायरे में रहकर सुलझा रही है. उन्होंने कहा कि जमीन विवाद में जिला प्रशासन का बड़ा रोल रहता है. इसमें पुलिस की कोई खास भूमिका नहीं होती है. वाबजूद इसके पुलिस से जितना बन रहा है कर रही है.

 

चैनपुर प्रखंड के रामपुर में हुई घटना के बारे में डीजीपी ने कहा कि पलामू पुलिस उस घटना को लेकर वाचफुल है. हर समय वहां पुलिस की निगरानी हो रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही