Search

 
 
 

Latehar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरा युवा भारत ने किया पौधारोपण

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल विभाग के तहत संचालित मेरा युवा भारत  द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड के बेंदी व हरखा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 
  • प्रकृति हमारे जीवन का आधार: कंचन कुमारी

Latehar : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल विभाग के तहत संचालित मेरा युवा भारत  द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड के बेंदी व हरखा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

 

कार्यक्रम में युवाओं और युवा मंडल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.इस अवसर मेरा युवा भारत की उप निदेशक श कंचन कुमारी एवं युवा मंडल के सदस्यों ने पौधारोपण किया. 

 

विभिन जगहों में फलदार वृक्ष आम, कटहल, अमरुद, जामुन, शीशम, इत्यादि का पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी व युवा मंडल के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया. अभियान के तहत आम, कटहल, अमरूद, जामुन, शीशम सहित अन्य पौधे लगाए गए.

 

पौधारोपण के उपरांत उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कंचन कुमारी ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है और पेड़-पौधे पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य भी है.

 

प्रत्येक युवा यदि अपने जीवन में नियमित रूप से पौधारोपण करने का संकल्प ले और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करे, तो हम एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाकर जन-जागरूकता फैलाएं तथा दूसरों को भी इस अभियान से जोड़ें. मेरा युवा भारत द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से जिले के युवाओं को अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही