Search

 
 
 

Hazaribagh News: नशामुक्ती को लेकर जागरूकता अभियान, 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

हजारीबाग को नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक बनाने के संकल्प के साथ रविवार को डिफेंस एसोसिएशन के बैनर तले कर्जन ग्राउंड में भव्य 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.  प्रतियोगिता में जिले के हजारों युवा एवं युवतियों ने हिस्सा लेकर “नशामुक्त हजारीबाग” के संकल्प को बुलंद किया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: हजारीबाग को नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक बनाने के संकल्प के साथ रविवार को डिफेंस एसोसिएशन के बैनर तले कर्जन ग्राउंड में भव्य 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.  प्रतियोगिता में जिले के हजारों युवा एवं युवतियों ने हिस्सा लेकर “नशामुक्त हजारीबाग” के संकल्प को बुलंद किया.

Uploaded Image
दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया. जनजागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के तौर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस अवसर पर प्रदीप प्रसाद ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है. इसलिए नशे के विरुद्ध जनजागरण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यदि युवा शक्ति सही दिशा में आगे बढ़े, तो हजारीबाग ही नहीं, पूरा देश विकास और समृद्धि की नई ऊचाइयों को प्राप्त कर सकता है.


उन्होंने कहा कि हजारीबाग को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. यह अभियान तब तक निरंतर चलता रहेगा, जब तक समाज का प्रत्येक वर्ग इसके साथ जुड़कर इसे जनआंदोलन नहीं बना देता.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही