Search

 
 
 

Hazaribagh News: बाबूलाल का काफिला हाईवे पर रुका, स्कॉट गाड़ी खराब होने से 1 घंटे इंतजार

हजारीबाग से रांची लौटने के दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के काफिले में शामिल स्कॉट गाड़ी अचानक खराब हो गई. यह घटना ईटखोरी मोड़ हाईवे पर हुई, जहां बीच सड़क पर काफिला रुक गया.
 

Ranchi : हजारीबाग से रांची लौटने के दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के काफिले में शामिल स्कॉट गाड़ी अचानक खराब हो गई. यह घटना ईटखोरी मोड़ हाईवे पर हुई, जहां बीच सड़क पर काफिला रुक गया.

 

गाड़ी में तकनीकी खराबी आने के कारण बाबूलाल मरांडी को करीब एक घंटे तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा. इस दौरान बारिश भी हो रही थी, जिससे स्थिति और असहज हो गई. काफिला रुकने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल जिप्सी गाड़ियां काफी पुरानी हैं और लगभग 2012 मॉडल की हैं. इनमें से एक गाड़ी के खराब होने के कारण पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई. जानकारी के अनुसार काफिले में चल रही बुलेट प्रूफ गाड़ी भी पुरानी हो चुकी है.
हालांकि बाद में खराबी को ठीक कर काफिला आगे बढ़ सका.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही