Search

 
 
 

Simdega News :तीन राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न, कोलेबिरा में निकली विजय यात्रा

जीत की खुशी में कोलेबिरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और विजय यात्रा निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया. एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, लड्डू एवं झलमुरी का वितरण किया और जमकर आतिशबाजी की. ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए.
 
विजय यात्रा में शामिल भाजपाई.

Simdega : तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर सिमडेगा जिले के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह है. जीत की खुशी में कोलेबिरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और विजय यात्रा निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया.

 

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में विजय जुलूस रण बहादुर सिंह चौक से निकलकर थाना चौक तक गया. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, लड्डू एवं झलमुरी का वितरण किया और जमकर आतिशबाजी की. ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए. पूरा इलाका जश्न के रंग में रंग गया. मौके पर पूर्व भाजपा सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार, दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर बिल्हौर, रामकृष्ण सिंह, कृष्ण दास, लक्ष्मण राम, मिस्त्री कुदुस मियां, अमरिंदर बड़ाईक, पारस सिंह, रूपेश प्रसाद, रूपधार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही