Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega News : कोलेबिरा में बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

बताया गया कि बेटे को अपने पिता पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर उसने पिता से पूछताछ की, जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. बेटे ने गुस्से में आकर पिता की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए. इलाज के अभाव में 1 मई की रात बीचा लुगुन की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बेटे शनिचर लुगुन ने अपने ही पिता बीचा लुगुन की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा शनिचर लुगुन पंजाब में मजदूरी करता था. वह 30 अप्रैल को अपने घर लौटा था.

बताया गया कि बेटे को अपने पिता पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर उसने पिता से पूछताछ की, जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. बेटे ने गुस्से में आकर पिता की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए. इलाज के अभाव में 1 मई की रात बीचा लुगुन की मौत हो गई.

इस संबंध में सुकरा लुगुन की लिखित शिकायत पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 18/26 (3 मई) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. थाने दिए आवेदन में सुकरा ने आरोप लगाया कि शनिचर लुगुन ने अपने पिता की हत्या की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही