Search

 
 
 

Hazaribagh News : 25 दिव्यांगों के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण

हजारीबाग डीसी हेमंत सती के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को 25 दिव्यांगों के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया.
 
ट्राइसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे.

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को 25 दिव्यांगों के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. ये ट्राइसाइकिलें डीएमएफटी मद से मिली हैं. ट्राइसाइकिल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें आवागमन में सुविधा होगी.

 

 इसे भी पढ़ें


ज्ञात हो कि जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों के कल्याण व सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. उन्हें बैटरी चालित ट्राइसाइकिल देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. समारोह में जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही