Search

 
 
 

Hazaribagh News: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

जिले के गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के समीप रविवार को  सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: जिले के गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के समीप रविवार को  सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, मिश्राइनमोढ़ा के चूल्हाबेड़ा निवासी सोढ़न बेदिया और देवनारायण बेदिया बाइक (JH 24E 9328) से काम पर जाने के लिए रांची रोड स्थित बिहार फाउंड्री जा रहे थे. इसी दौरान गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के पास एक हाइवा (JH 02BQ 5854) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सोढ़न बेदिया हाइवा के चक्के के नीचे फंस गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: 

घटना में घायल देवनारायण बेदिया को पहले गिद्दी में प्राथमिक उपचार दिया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर कर दिया.

 

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा घायल के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही