Hazaribagh News: हजारीबाग के सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. जिसमें 140 आरक्षकों ने भारत माता की जयकारे के साथ देश की अखंडता व एकता के लिए तिरंगे झंडे के नीचे शपथ लीं. सभी जवान 44 सप्ताह के कठिन परिश्रम, लगन, साधना के साथ बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:
परेड में कदम ताल मिलाकर जवानों ने एकता का संदेश दिया. प्रशिक्षण में देश के कोने कोने केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों से जवान पहुंचे. जो प्रशिक्षण लेकर बीएसएफ का अंग बन पाए हैं. पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बीएसएफ के बैंड की धुन ने पूरा माहौल देश भक्ति कर दिया.
प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक धीरेंद्र संभाजी कुटे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान इन्हें शारीरिक, हथियार चलाना, विभिन्न कानून की जानकारी, अंतरराष्ट्रीय कानून की जानकारी, मानवाधिकार, आतंकवाद, उग्रवाद से निपटने का भी प्रशिक्षण दिया गया. इसके अलावा खेलकूद और सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लेने की भी इन्हें प्रशिक्षण दिया गया.
धीरेंद्र संभाजी कुटे ने नवआरक्षकों के माता-पिता व परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि आपने सपूतों को सीमा सुरक्षा बल में भेजकर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. आपके इस योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता है. जवानों के माता-पिता ने खुशी जाहिर किया कि इनका बेटा देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

