Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा चौपारण, रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • छेरा पहरा की परंपरा निभाकर हुआ रथयात्रा का शुभारंभ
  • हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

Chouparan (Hazaribagh): ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को चौपारण आस्था, भक्ति और धार्मिक उल्लास के रंग में पूरी तरह सराबोर हो गया. भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होकर प्रभु के दर्शन किए तथा रथ खींचकर स्वयं को धन्य माना.

 

पूरे क्षेत्र में "जय जगन्नाथ" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. दूर-दराज के गांवों सहित झारखंड और पड़ोसी राज्य बिहार से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए. रथयात्रा का शुभारंभ परंपरा के अनुरूप छेरा पहरा (झाडू लगाने) की रस्म के साथ हुआ. 

 

भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त करते हुए पदमा राजा के वंशज उदयभान नारायण सिंह, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बरकठा विधायक अमित कुमार यादव एवं समिति के सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रथ के समक्ष झाड़ू लगाकर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया. इसके साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के सुसज्जित एवं आकर्षक रथ को श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ खींचा. 

 

इसे भी पढ़ें:


रथयात्रा मार्ग पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा प्रसाद का वितरण किया. महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों में रथयात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों, विदेशी भक्त और धार्मिक झांकियों ने पूरे आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बना दिया. भगवान जगन्नाथ के जयकारों से चौपारण की गलियां गूंज उठीं.


श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रथयात्रा मार्ग पर पानी का फौहारा, जगह-जगह शीतल पेयजल, प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई थी. रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रथयात्रा मार्ग बिगहा बाजार मे लगने वाले सप्ताहिक बाजार बंद करवा दिया गया था एवं आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.


यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. चिकित्सा सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा. 


प्रशासन की सतर्कता एवं आयोजन समिति के बेहतर समन्वय के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की. आस्था और धार्मिक उल्लास के इस महासंगम ने चौपारण की ऐतिहासिक रथयात्रा को एक बार फिर अविस्मरणीय बना दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही