Hazaribagh News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित धांधली और अनियमितता की जांच कर रही CID की टीम ने 2 आरोपियों को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिले के दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:
CID की अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित साधनों और सांठगांठ का इस्तेमाल किया था. जांच के दौरान परीक्षा में फर्जीवाड़े के जरिए अनुचित लाभ लेने से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
जांच एजेंसी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में तकनीकी सबूतों के साथ-साथ दस्तावेजों की भी लगातार पड़ताल की जा रही थी. इसी दौरान जांच टीम को दोनों आरोपियों की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले. इसके बाद CID ने हजारीबाग में छापेमारी कर दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा को गिरफ्तार किया. मामले में CID परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

