Search

 
 
 

Hazaribagh News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हजारीबाग झील की सफाई

Hazaribagh News: स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की गई. फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है. हजारीबाग झील शहर की खूबसूरती का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रमुख प्राकृतिक एवं मनोरंजक स्थलों में शामिल है.
 
युवाओं ने झील की सफाई की

Hazaribagh News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एवरमेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को हजारीबाग झील परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. 30-35 सदस्य एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर झील के आसपास फैले कचरे, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर परिसर की साफ-सफाई की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की गई. फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है. हजारीबाग झील शहर की खूबसूरती का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रमुख प्राकृतिक एवं मनोरंजक स्थलों में शामिल है, इसलिए इसकी स्वच्छता और संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है.

 

अभियान के दौरान महज 10 वर्ष के नन्हे बालक अर्चित ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए भी प्रेरित किया गया. अभियान में गौरव दुबे, अभिराज, आयुष, प्रत्युष, अर्चित, विशाल, आर्यन, सचिन, अभिषेक, अंकित, चंदन, संजय, ऋषव, आकाश समेत अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही