Search

 
 
 

Hazaribagh News: नेवरी करमा सड़क की हालत बदहाल, ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित

जिले के चौपारण प्रखंड की दादपुर पंचायत अंतर्गत नेवरी करमा जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का जीवन मुश्किलों से घिर गया है. यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Chauparan (Hazaribagh): जिले के चौपारण प्रखंड की दादपुर पंचायत अंतर्गत नेवरी करमा जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का जीवन मुश्किलों से घिर गया है. यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है.

 Uploaded Image
सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और हल्की बारिश होते ही इनमें पानी भर जाने से आवागमन बेहद कठिन हो जाता है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. प्रतिदिन विद्यालय आने जाने के दौरान बच्चों को कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है. कई बार फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आती हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:


ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहता है. ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है, इसलिए प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों के समक्ष गुहार लगाई जा चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि सांसद और विधायक भी कई बार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही