Search

 
 
 

Hazaribagh News : राम मंदिर में चन्दा चोरी व MMDR को लेकर कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता

Hazaribagh News : इस प्रेसवार्ता को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने संबोधित किया
 
कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता

Hazaribagh News : राम मंदिर में चन्दा चोरी व खान व खनिज (विकास व विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है . 

 

 

इस प्रेसवार्ता को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने संबोधित किया . प्रेसवार्ता के दौरान शाहदेव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के नाम पर वोट की राजनीति करने वाली केंद्र सरकार ने प्रभु श्री राम के मंदिर में आने वाले चंदे को चंपत कर गए जिस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों को भ्रमित करते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया ये सीधे सीधे देश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है.

 

आगे उन्होंने खान व खनिज संशोधन( विधेयक )2026 को लेकर कहा कि एम एम डी आर कानून में किया जा रहा संशोधन केवल एक विधायी बदलाव नहीं है बल्कि यह केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा देश और विशेष रूप से झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के प्राकृतिक संसाधनों को चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में सौंपने की एक सुनियोजित साजिश है.

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने कॉर्पोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्यों के संवैधानिक व आर्थिक अधिकारों को कमजोर कर रही है झारखंड देश के प्रमुख खनिज संपदा वाले राज्यों में शामिल है और यहां प्राकृतिक संसाधन राज्य की अर्थव्यवस्था तथा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है. 

 

ऐसे में खनिज संसाधनों से संबंधित अधिकारों को कमजोर करना झारखंड के हित के साथ गंभीर अन्याय है शाहदेव ने कहा कि जमीन हमारा जंगल हमारा खनिज हमारा और अधिकार केंद्र का ऐसा किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा, जब तक केंद्र सरकार इस विधेयक को रद्द नहीं करती है तबतक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी . प्रेसवार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष परवेज खान, निसार खान ,नरसिंह कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही