- हजारीबाग में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा
Hazaribagh News : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है. इसका जवाब देने के लिए पूरे देश में आम लोग अब सड़क उतर रहे हैं. अन्पूर्णा देवी मंगलवार को हजारीबाग में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने पहुंची थीं. पदयात्रा में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, प्रभारी बिरंचि नारायण, पूर्व विधायक किशुन दास शामिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/advocate-anushka-chakraborty-death-case-government-informs-jharkhand-hc-eight-member-sit-has-been-formed-for-investigation
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर रही है. लेकिन वह जहां से चुनाव जीतती है वहां सब कुछ ठीक है बोलती है और जहां से हारती है वहां गड़बड़ी का आरोप लगाती है. इससे उसका दोहरे चरित्र उजागर होता है. देश के लोगों को अब कांग्रेस पर विश्वास नहीं है. कुछ लोग कांग्रेस और विदेशी शक्तियों के साथ टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं.
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियां पूरे देश भर में झूठ की राजनीति कर रही हैं और भ्रम फैला रही हैं. इसका जवाब देने के लिए भाजपा पूरे देश में पदयात्रा निकाल रही है. धनबाद के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि देशद्रोही कांग्रेस ऑफिस में मिलेंगे. देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग का ठिकाना भी कांग्रेस का दफ्तर है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
