Search

 
 
 

Hazaribagh News : सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Hazaribagh News : कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है. मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों को नजरअंदाज करना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है.
 
प्रदर्शन करते कांग्रेसी.

Hazaribagh News : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR से जुड़े सवालों व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारीबाग के कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल और जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक से रैली निकाली और डीसी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने विरोध में ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया. राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा.

 

इसे भी पढ़ें


कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है. मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों को नजरअंदाज करना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मतदाता सूची और वोट चोरी को लेकर लंबे समय से सवाल उठाते रहे हैं. लेकिन सरकार इसे नजरअंदाज करते आ रही है.


उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और SIR को लेकर हुए खुलासे ने इन सवालों को और गंभीर बना दिया है. मतदाताओं के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रखना आवश्यक है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए.

 

 प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला प्रभारी राजीव रंजन, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरुण साहू, मनोज नारायण भगत, परवेज अहमद, रेणु देवी, बाबर अंसारी, सोनी मेहता, नवीन, रघु जायसवाल, विनोद कुशवाहा सहित अन्य शामिल रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही