Search

 
 
 

Hazaribagh News: बरही में अपराधियों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, मौके से राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा मिला

Hazaribagh News: बरही में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दी. फायरिंग की घटना स्टेशन रोड स्थित AK होटल के पास हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Hazaribagh News: जिले के बरही में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दी. फायरिंग की घटना स्टेशन रोड स्थित AK होटल के पास हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं. वारदात के बाद मौके पर राहुल दुबे गैंग के नाम से लिखा एक पर्चा भी फेंका गया.


इसे भी पढ़ें:

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच में जुटी है.

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किस वजह से की गई. मौके से मिले पर्चे के आधार पर गैंग की संलिप्तता के पहलू की भी जांच जारी है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही