Search

 
 
 

Hazaribagh News : साइबर ठगों ने बनाई डीसी की फर्जी वाट्सएप आईडी, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

साइबर ठगों ने हजारीबाग डीसी हेमंत सती के नाम व फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी वाट्सएप आईडी बनाई है. डीसी की फोटो लगे +66 646958113 नंबर से जिले के अधिकारियों व अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है.
 
डीसी के नाम फर्जी वाट्रसएप आईडी.

Hazaribagh : साइबर ठगों ने हजारीबाग डीसी हेमंत सती के नाम व फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी वाट्सएप आईडी बनाई है. डीसी की फोटो लगे +66 646958113 नंबर से जिले के अधिकारियों व अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त नंबर का डीसी या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है. यह साइबर ठगों की साजिश है.

 


जिला प्रशासन ने इसकी सूचना हजारीबाग एसपी को दे दी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. डीसी ने सभी अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से अपील की है कि उक्त नंबर या किसी अन्य संदिग्ध नंबर से प्राप्त संदेश, कॉल या धनराशि की मांग पर विश्वास न करें और इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा साइबर पुलिस को दें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही