Search

 
 
 

Hazaribagh News : डीसी ने की भवन निर्माण विभाग की समीक्षा, सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश

Hazaribagh News : डीसी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य की प्रगति व भवन की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी हेमंत सती.

Hazaribagh News : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने बुधवार को भवन प्रमंडल विभाग की विकास योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में विभिन्न सरकारी भवनों व आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को भवनों का निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य की प्रगति व भवन की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में फार्मेसी कॉलेज चरही, बाल संरक्षण विभाग के प्लेस ऑफ सेफ्टी, चौपारण डिग्री कॉलेज व बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. डीसी ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने व कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम निर्माण की निविदा प्रक्रिया एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गोदामों का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि इन गोदामों में खाद्यान्नों का भंडारण किया जाएगा. निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से अनुपालन करने को कहा गया.


डीसी ने कल्याण विभाग के अंतर्गत 50 बेड के छात्रावास निर्माण व शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में गायनी ओटी, ऑर्थो ओटी एवं सर्जरी ओटी के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करना प्राथमिकता होनी चाहिए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही