Search

 
 
 

Hazaribagh News: जिला प्रशासन की अपील, सदर अस्पताल में बिचौलियों से रहें सावधान

हजारीबाग जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों से अपील की है कि बिचौलियों से सतर्क रहें. प्रशासन ने कहा कि सदर अस्पताल में सभी प्रकार के इलाज एवं परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं. इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांचें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर की जाती हैं.
 

Hazaribagh: हजारीबाग जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों से अपील की है कि बिचौलियों से सतर्क रहें. प्रशासन ने कहा कि सदर अस्पताल में सभी प्रकार के इलाज एवं परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं. इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांचें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर की जाती हैं. प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ बिचौलियों द्वारा मरीजों को गुमराह करके बाहर के जांच केंद्रों (Private Testing Centers) में ले जाने का प्रयास किया जाता है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उप विकास आयुक्त ने मरीजों से की अपील की है. बिचौलियों के झांसे में न आएं. यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है या कोई व्यक्ति बाहर जांच कराने का दबाव बनाता है, तो उसकी सूचना तुरंत अस्पताल प्रबंधन (Hospital Management) या जिला प्रशासन को दें. किसी भी शिकायत अथवा सहायता के लिए प्रशासन के नियंत्रण कक्ष नंबर नियंत्रण कक्ष (Control Room) नंबर: 8002592934 पर संपर्क करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही