Hazaribagh News : हजारीबाग के हीराबाग चौक स्थित झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत राम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें
झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया.
झामुमो का दामन थामने वालों में खतियानी परिवार के जिला अध्यक्ष अशोक राम, रामचंद्र राम, कार्तिक सिन्हा, भीखू राम, आलोक वर्मा, कुलदीप राम, नरेश प्रजापति, अधिवक्ता पिंटू प्रकाश, पारस राव अंबेडकर, अमन कुमार, भीम आर्मी के बादल कुमार, वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार, राम शरण राम, बालेश्वर रजक, प्रकाश कुमार राम, बृजनंदन राम, बंगाली राम, रोहित राम, भोला भुइयां, बासदेव राम, राजेश राम, दीपक राम, अशोक कुमार, विजय राम, दयानंद साव, सतीश प्रजापति व अन्य शामिल हैं.
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि झामुमो आम लोगों, गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व युवाओं के हक की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है. बड़ी संख्या में लोगों का झामुमो से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रही है. उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नए साथियों को संगठन में सम्मान और उचित जिम्मेदारी दी जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

