Hazaribagh News: चौपारण प्रखंड के सिंघरावां स्थित स्टेट बैंक के समीप खड़े एक कंटेनर वाहन में चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. चालक वाहन के अंदर सोया हुआ था. काफी देर तक उसके नहीं उठने पर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी ली. इसके बाद चालक मृत पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
इसे भी पढ़ें:
प्रथम दृष्टया चालक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मृत चालक की पहचान समेत घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो पाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

