Hazaribagh News : हजारीबाग डीसी के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. हजारीबाग जिला उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड-बिहार की सीमा पर चौपारण इलाके में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया. इसमें बिहार के गया की टीम भी शामिल रही.
इसे भी पढ़ें
टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर झरना गांव में छापेमारी कर अवैध चुलाई शराब की 6 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. भट्ठियों से 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. साथ ही 23,000 किलो जावा महुआ, नष्ट किया गया. टीम अवैध शराब भट्ठियों के संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

