Hazaribagh News : बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने शुक्रवारस को हजारीबाग डीसी हेमंत सती से मुलाकात की. उन्होंने डीसी को चौपारण व पदमा प्रखंड से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर चार सूत्री ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में चौपारण प्रखंड के करमा में जमीन हड़पने, SIR में 190 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास व जमुनियातरी में बिजली की समस्या एवं सोलर लाइट लगाने की मांग शामिल है.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/category/jharkhand
अकेला ने डीसी के समक्ष पदमा प्रखंड के भंडरा में जमीन हड़पने से संबंधित मामले को प्रमुखता से रखा और जांच कर कार्रवाई की मांग की. कहा कि ये सभी मामले सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़े हैं. उनके साथ ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत खान उर्फ बुट्टू खान, लड़न खान, विजय गुप्ता व अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
