Search

 
 
 

Hazaribagh News: नगर निगम शॉप की 4 दुकानें सील, बकाया किराया न चुकाने पर हुई कार्रवाई

Hazaribagh News: स्टेडियम मार्केट के दुकान संख्या-17 पर पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से  324338 रुपए से अधिक का किराया, दुकान संख्या-18 पर पिछले 13 वर्षों से अधिक समय से 354866 रुपए से अधिक का किराया, दुकान संख्या-19 पर पिछले 9 वर्षों से अधिक समय से  244757 रुपए से अधिक का किराया बकाया था.
 
म्युनिसिपल शॉप की दुकान सील

Hazaribagh News: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वा महादेव मार्केट एवं स्टेडियम मार्केट स्थित म्युनिसिपल शॉप की 4 दुकानों को बकाया किराया जमा न करने के कारण सील कर दिया गया. 

 

सील की गई दुकानें

बुढ़वा महादेव मार्केट के दुकान संख्या 2 पर पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से 99889 रु. से अधिक का किराया बकाया था. वहीं, स्टेडियम मार्केट के दुकान संख्या-17 पर पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से  324338 रुपए से अधिक का किराया, दुकान संख्या-18 पर पिछले 13 वर्षों से अधिक समय से 354866 रुपए से अधिक का किराया, दुकान संख्या-19 पर पिछले 9 वर्षों से अधिक समय से  244757 रुपए से अधिक का किराया बकाया था.

 

इसे भी पढ़ें:


उप नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में अन्य बकायादारों को अंतिम चेतावनी दी है कि जिन आवंटियों का बकाया लंबे समय से लंबित है अथवा 20000 रुपए से अधिक है, वे शीघ्र भुगतान करें. अन्यथा आगामी 10 दिनों के भीतर उनकी दुकानों को भी सील कर दिया जाएगा.


उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अंतिम नोटिस जारी होने के बाद भी यदि बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो दुकान को सील कर दिया जायेगा तथा सील करने के एक सप्ताह के भीतर संबंधित आवंटी का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा. जिसके बाद पुनः लीज की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर किसी अन्य जरूरतमंद व्यक्ति को दुकान आवंटित कर दी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही