Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: चरही घाटी में कोल्ड ड्रिंक लदा हाईवा पलटा, चालक केबिन में फंसा

Hazaribagh : जिले के चरही घाटी में रविवार सुबह करीब 10 बजे कोल्ड ड्रिंक से लदी एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : जिले के चरही घाटी में रविवार सुबह करीब 10 बजे कोल्ड ड्रिंक से लदी एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए, जबकि चालक महेंद्र कुमार पाल को मामूली चोटें आईं. हालांकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया. जिससे उसकी जान पर खतरा मंडराने लगा.

 

जानकारी के अनुसार, हाईवा बरकट्ठा से कोल्ड ड्रिंक उतार कर रांची की ओर लौट रही थी. इसी दौरान चरही घाटी में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के भीतर ही फंस गया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन चालक ने पूरी घटना देखी और तुरंत मानवता का परिचय देते हुए बचाव कार्य शुरू किया. साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच  कर चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया.

 

बचाव अभियान के दौरान पता चला कि चालक का पैर केबिन के स्टेयरिंग और लोहे के हिस्सों में बुरी तरह फंस गया है. काफी प्रयास के बाद भी जब उसे बाहर नहीं निकाला जा सका तो कटर मशीन मंगाई गई. जिसके बाद वाहन के लोहे के हिस्सों को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया.

 

वहीं दुर्घटना के बाद हाईवा में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गई. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए. इस दौरान कई लोग सड़क पर गिरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को उठाकर ले जाते नजर आए. देखते ही देखते सड़क पर फैली बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लोगों ने उठा ली.

 

घटना के बाद कुछ समय तक घाटी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही