Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड की ताजपुर पंचायत में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गंभीर मामला सामने आया है. पंचायत के करीब 190 लोगों के नाम Form-7 में दर्ज किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का आरोप है कि इन नामों को मतदाता सूची से हटाने की तैयारी है.
इसे भी पढ़ें
ताजपुर पंचायत की BLO सहजादी खातून को गुरुवार को फॉर्म 7 मिले. पूरी डिटेल्स के साथ पंकज बरनवाल व रवि विश्वकर्मा ने बीएलओ को इसे सौंपा. इसमें पूर्व मुखिया शौकत खान सहित BLO के परिवार के लोगों के भी नाम हैं.
मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि एक ही पंचायत में इतनी बड़ी संख्या में, खासकर विशेष समुदाय के लोगों के नाम Form-7 में आना, पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें टारगेट कर मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश की जा रही है.
इस पूरे मामले में बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बीजेपी व आरएसएस के एजेंट के तौर पर काम करने वाले लोग विशेष समुदाय को निशाना बनाकर उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने हजारीबाग डीसी से फोन पर बात की और पूरे मामले घटना की जानकारी दी. डीसी ने जांच कर कर्रवाई का आश्वासन दिया है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर Form-7 में दर्ज सभी नामों की दोबारा जांच करने और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

