Search

Hazaribagh News :BPSC में सफलता पर पूर्व विधायक ने खुशबू यादव को दी बधाई

Chauparan : प्रखंड के ककरौला गांव की बेटी खुशबू यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इससे गांव में खुशी का माहौल है. शुक्रवार को पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने खुशबू यादव को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
 
इसे भी पढ़े..

सम्मान समारोह के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की ऐसी सफलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. खुशबू की सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.

खुशबू यादव के पिता नाना मोहन यादव समेत परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूल-माला पहनाकर शुभकामनाएं दी.

मौके पर मोहन यादव, वरिष्ठ समाजसेवी बालकिशुन यादव, मुकेश यादव, अजय यादव, उमाशंकर यादव, दुलारचंद यादव, मनु यादव, कैलाश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने खुशबू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही