Search

 
 
 

Hazaribagh News : कोर्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, वाहन जब्त

उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को तड़के कोर्रा थाना क्षेत्र सिंदूर चौक पर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है.
 
जब्त अवैध शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम.

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को तड़के कोर्रा थाना क्षेत्र सिंदूर चौक पर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है. 


मिली जानाकारी के अनुसार सूचना मिलते ही टीम ने तड़के करीब 4.30 बजे सिंदूर चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक सफेद रंग की एर्टिगा वाहन को संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा. टीम ने वाहन की पीछा किया. यह देख चालक वाहन को कटकमदाग थाना क्षेत्र के सालगांव हाई स्कूल के समीप खड़ा कर फरार हो गया.


वाहन की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई पाई गई. टीम ने 55 कार्टन में रखी George William ब्रांड की 475.2 लीटर शराब व Royal Green ब्रांड की 375 एमएल क्षमता की 6 बोतलें बरामद की. टीम शराब सहित वाहन को जब्त कर तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक भुवनेश्वर नायक, आरक्षी अनूप कुमार सिंह व होमगार्ड के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही