Search

 
 
 

Jharkhand : CM हेमंत 11 को करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराध व नक्सल नीति पर ले सकते है फैसला

Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध और पुलिस आधुनिकीकरण समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर 11 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.
 

Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध और पुलिस आधुनिकीकरण समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर 11 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

 

सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य में बढ़ते अपराध, संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम), एनडीपीएस मामलों की स्थिति, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा और गुमशुदा बच्चों के मामलों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए चल रही योजनाओं और कार्रवाई की भी समीक्षा होगी.

 

बैठक में गृह विभाग के सचिव, डीजीपी, सीआईडी के एडीजी, स्पेशल ब्रांच के आईजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. समीक्षा बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न शाखाओं से अद्यतन रिपोर्ट और आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं.

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस हाउसिंग बोर्ड से जुड़े निर्माण कार्यों और लंबित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है. वहीं, पुलिस आधुनिकीकरण से संबंधित योजनाओं, संसाधनों और बजट उपयोग की जानकारी भी संकलित की जा रही है.

 

सीआईडी द्वारा अपराध, संगठित अपराध और एनडीपीएस से जुड़े मामलों का डेटा तैयार किया जा रहा है, जबकि स्पेशल ब्रांच नक्सल गतिविधियों, नक्सलियों की आत्मसमर्पण नीति, सुरक्षा संबंधी इनपुट और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की इस समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी में तेजी लाने और पुलिस तंत्र को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जा सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही