Search

 
 
 

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने दारू प्रखंड में सुनीं लोगों की समस्याएं

दारू प्रखंड में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से उनकी समस्याओं सुना. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने सुझावों से विधायक को अवगत कराया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: दारू प्रखंड में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से उनकी समस्याओं सुना. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने सुझावों से विधायक को अवगत कराया.

Uploaded Image

जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, भूमि संबंधी विवाद, पेयजल, सड़क, बिजली सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए. विधायक प्रदीप प्रसाद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया.

 

इसे भी पढ़ें:

 


जिन मामलों में विभागीय प्रक्रिया अपेक्षित थी, उनके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए. इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

 

कार्यक्रम में सदर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, दारू प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि  दिलीप साहू, सदर पूर्वी मंडल के विधायक प्रतिनिधि कालेश्वर रजक, सदर पश्चिम मंडल के विधायक प्रतिनिधि चौधरी साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद, दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, समाज कल्याण विभाग के विधायक प्रतिनिधि  रामजी कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, भाजपा युवा नेता विक्की कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि  पंडल गोप, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष  शिवपाल यादव, दारू प्रखंड विधायक कार्यालय प्रभारी रौशन सिन्हा, सदर प्रखंड विधायक कार्यालय प्रभारी  बिरजू रवि, योजना विधायक प्रतिनिधि  रामावतार शर्मा, विधायक प्रतिनिधि  कुलतार सिंह, रामचंद्र प्रसाद,  रामनारायण कुशवाहा,  नागेश्वर प्रसाद,  देवदत्त प्रसाद,  राजन सिन्हा, जयप्रकाश कुशवाहा,  नरेश प्रसाद,  जीतन प्रसाद, शैलेंद्र प्रसाद,  रामकुमार प्रसाद,  पवन गिरि,  राजेश यादव एवं  बजरंगी ठाकुर, राजू कुशवाहा, अमृत पासवान उपस्थित रहे.


इसके अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी  हारूल रसीद, अंचल अधिकारी  रामबालक कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही